top of page
Search
  • officialadanigroup

21वीं सदी के भारत में अडानी ग्रुप का क्या योगदान है?

Updated: Dec 22, 2023



अडानी ग्रुप भारत में 21वीं सदी की शुरुआत के पहले से सक्रिय है। परन्तु पिछले 2 दशकों से

गौतम अडानी ने अपनी उद्यमिता के बलबूते पर जो औद्योगिक विकास देश में किया है वह अविश्वसनीय है। अडानी ग्रुप हमेशा से राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को सबसे आगे रखकर काम करता आ रहा है जिसका परिणाम देश भर में देखने को मिलता है। भारतीय अर्थव्यवस्था को निचले स्तर से ऊपर लाने में इस उद्योग समूह ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया है और यह राष्ट्र सेवा का जज़्बा आज भी प्रभावी तरीके से कायम है। आज जिस मजबूत स्थिति में भारत खड़ा है उसमें गौतम अडानी और अडानी ग्रुप की अग्रणी भूमिका रही है।


हर क्षेत्र में प्रगतिशील है अडानी ग्रुप


अडानी ग्रुप करीब करीब सभी मुख्य औद्योगिक क्षेत्र में अपना व्यवसाय कर रहा है। पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में आज अडानी ग्रुप प्रभावी ढंग से सक्रिय है। 22 राज्यों में अलग अलग उद्योगों के द्वारा गौतम अडानी आज देश भर की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में लगे हुए है। इसके लिए अडानी ग्रुप की सभी कम्पनीज एक ईंधन के रूप में काम कर रही है जिससे देश प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश के अतिरिक्त वर्तमान में अडानी ग्रुप अंतर राष्ट्रीय स्तर पर दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, जकार्ता जैसे अन्य देशों में भी अपना व्यापार संचालित कर रहा है जिससे भारत के साथ वहाँ की अर्थव्यवस्था में भी इसका योगदान है।


गौतम अडानी ने अपनी दूरदर्शिता और मेहनत से अडानी ग्रुप को आज एक अग्रणी उद्योग समूह की पहचान दिलाई है जिसका लाभ पूरे देश को मिल रहा है। गौतम अडानी का व्यक्तित्व युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में अपने लिए नए मौके तलाशने और उनका उपयोग करके एक सफल जीवन बनाने की सीख देता है।

अडानी ग्रुप के अंतर्गत आज करीब 20000 से ऊपर भारतीय कार्यरत है जिससे उनका जीवन यापन सुगमता से हो रहा है। साथ ही साथ अडानी ग्रुप से जुड़े अन्य व्यापार एवं उद्योगों से भी कई लोगों को आजीविका मिल रही है। यानी न केवल देश में औद्योगिक विकास अडानी ग्रुप कर रहा है बल्कि लोगों को रोजगार के भी कई कई अवसर गौतम अडानी के मार्गदर्शन में अडानी ग्रुप की विभिन्न कम्पनीज के माध्यम से मिल रहे है।


राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गौतम अडानी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के साथ साथ सोशल डेवलपमेंट को भी प्राथमिकता देते आए है। देश के रूरल और ट्राइबल इलाकों में आर्थिक रूप से असक्षम वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर जीवन स्तर की सुविधा देने हेतु अडानी ग्रुप कई परियोजनाएँ संचालित कर रहा है। इन क्षेत्रों के बच्चों को एडवांस और स्मार्ट एजुकेशन उपलब्ध हो सके इसके लिए गौतम अडानी ने अडानी विद्या मंदिर, ज्ञानोदय, नवयुग वर्ल्ड स्कूल, अडानी स्किल डेवलपमेंट, उत्थान, नवचेतन विद्यालय, आमची शाळा आदर्श शाळा जैसे कई प्रोजेक्ट्स देश भर में लागू किए हुए है। गौतम अडानी का मानना है कि शिक्षा से ही हम हमारी नई और युवा पीढ़ी को सक्षम बना सकते है जो भविष्य में देश की बेहतरी के लिए काम करेगी। सुविधाओं से वंचित परिवारों के बच्चों को शिक्षित करके हम उन परिवारों को, उन क्षेत्रों को और उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी शिक्षित कर सकते है जिससे अंततः इस प्रकार का वर्ग धीरे धीरे एक उच्च वर्ग में तब्दील हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं और बेरोजगारों को जीवन यापन के उचित अवसर देने के उद्देश्य से अडानी धारावी, सक्षम, सुपोषण, उड़ान जैसे प्रोजेक्ट्स भी अडानी ग्रुप चला रहा है। इस तरह की योजनाओं से लघु उद्योग, गृह उद्योग और महिला उद्योग के क्षेत्र में बेहतर विकास हो रहा है और समाज की स्थिति में सुधार हो रहा है।


गौतम अडानी ने अपनी बिजनेस स्किल्स और देश के लिए कुछ बड़ा और बेहतर करने की भावना के परिणाम स्वरुप अडानी ग्रुप को एक टॉप बिजनेस इंडस्ट्री के रूप में खड़ा किया। आज यह बिजनेस ग्रुप भारत की आर्थिक स्थिति को दिनों दिन नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। अलग अलग क्षेत्रों में आज अडानी ग्रुप एक अग्रणी उद्योग समूह के रूप में जाना जाता है। देश में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएँ गौतम अडानी संचालित कर रहे है। 21वीं सदी में आज भारत ने विश्व स्तर पर जो छवि हासिल की है उसमें अडानी ग्रुप द्वारा देश में किए गए कामों का अपना महत्व है। समाज के निचले तबके के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और औद्योगिक गतिविधियों से देश को आर्थिक सम्बल देना दोनों ही पहलुओं में गौतम अडानी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में जिस प्रकार अडानी ग्रुप देश के लोगों को आगे बढ़ने और बेहतर जीवन जीने का नजरिया और ताकत दे रहा है वह प्रशंसनीय है। अडानी ग्रुप के राष्ट्र निर्माण के मिशन के कारण देश की तस्वीर में काफी सुधार हुआ है जो हर भारतीय यह विश्वास दिलाती है कि वह समय ज्यादा दूर नहीं जब हम हर प्रकार से सक्षम और समृद्ध होंगे।

Yorumlar


bottom of page